Showing posts with label कार्यकर्ता. Show all posts
Showing posts with label कार्यकर्ता. Show all posts

Saturday, 22 October 2016

मुंबई के साथी को श्रद्धांजली देकर उर्वशी शर्मा के नेतृत्व में देश भर के RTI कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग बुलंद करेंगे UP के RTI कार्यकर्ता.







लखनऊ/22 अक्टूबर 2016 Written by Socio Political News Desk
भू-माफियाओं के खिलाफ काफी लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे  मुंबई के सांताक्रूज निवासी 72 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता भूपेंद्र वीरा की हत्या की गूँज महाराष्ट्र से यूपी तक पंहुंच गयी है और अपने साथी की हत्या से दुखी और उद्देलित यूपी के आरटीआई कार्यकर्ताओं ने यूपी की चर्चित आरटीआई कार्यकत्री उर्वशी शर्मा के नेतृत्व में लामबंद हो आगामी 28 अक्टूबर को सूबे की राजधानी लखनऊ के हृदयस्थल हजरतगंज के जीपीओ के निकट स्थित महात्मा गांधी पार्क में इकठ्ठा होकर मृत आरटीआई कार्यकर्त्ता की आत्मा की शांति के लिए 2 घंटे की श्रद्धांजली सभा का आयोजन करने और श्रद्धांजली सभा के बाद देश के राष्ट्रपति,प्रधान मंत्री और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित ज्ञापन भेजकर देश में आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने की मांग उठाने का ऐलान कर दिया है.


लखनऊ निवासी समाजसेविका उर्वशी ने बताया कि आरटीआई एक्ट में आरटीआई प्रयोगकर्ताओं की सुरक्षा की कोई स्पष्ट परिभाषित व्यवस्था न होने और सूचना आयुक्तों द्वारा आरटीआई प्रयोगकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति उदासीन रवैया अपनाने के कारण भ्रष्टाचार से सम्बंधित सूचनाएं मागने वाले आरटीआई कार्यकर्त्ता अत्यधिक असुरक्षित होते जा रहे हैं और यही कारण है कि आरटीआई कार्यकर्ताओं पर हमलों और उनके उत्पीडन की घटनाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि होती जा रही है.


उर्वशी ने बयाता कि मुंबई के साथी भूपेंद्र वीरा की हत्या के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए सूबे के आरटीआई कार्यकर्ता आगामी 28 अक्टूबर को लखनऊ हजरतगंज जीपीओ के निकट स्थित महात्मा गांधी पार्क में इकठ्ठा होकर दोपहर 12 बजे से 2 बजे अपराह्न तक मौन बैठकर  श्रद्धांजली देंगे और इसके बाद देश के राष्ट्रपति,प्रधान मंत्री और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर साल 2014 में अधिनियमित होने के बाबजूद कार्यान्वयन के लिए प्रतीक्षारत ‘व्हिसिलब्लोअर प्रोटेक्शन एक्ट 2011’ को तत्काल कार्यान्वित करते हुए आरटीआई कार्यकर्ताओं को व्हिसिलब्लोअर की श्रेणी में रखने और देश में आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने की मांग उठाएंगे. 


बकौल उर्वशी आरटीआई कार्यकर्ताओं पर ये हमले सूचना मांगने के प्रति डर का माहौल कायम करने के लिए किये जा रहे है. उर्वशी ने आरटीआई कार्यकर्ताओं की हत्या को भारतीय लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि अब स्थितियां ऐसी बनती जा रहीं है जिनमें धन और बल की ताकत चुनावी राजनीति के बाद सार्वजनिक जीवन पर भी कब्ज़ा करती जा रही है. बकौल उर्वशी यह जंग भ्रष्ट तंत्र और सचेतक नागरिकों के बीच है और वे अपने साथियों के साथ निरंतर संघर्षरत रहकर  यह सुनिश्चित करेंगी कि अंतिम जीत लोकचेतना की ही हो.


उर्वशी ने बताया कि उन्होंने अपने इस कार्यक्रम की सूचना लिखित रूप में लखनऊ प्रशासन को दे दी है.


टैग्स : आरटीआई,कार्यकर्ता,लखनऊ,यूपी,उत्तर प्रदेश,भारत,rti,activist,lucknow,up,india,

Saturday, 17 September 2016

आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन का साथ देंगे यूपी के वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता ई. संजय शर्मा
























लखनऊ/17-09-16 Written by Socio Political News Desk  
आज दिनांक 16/09/16 को अंतर्राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एम.यू. दुआ ने लखनऊ स्थित प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित किया l


डा. एम.यू. दुआ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश मानवाधिकार हनन के मामलों में अग्रणी है l  दुआ ने कहा कि यूपी में मानवाधिकार हनन के मुद्दों के हल के लिए उनका संगठन कृतसंकल्प है और शीघ्र ही प्रदेश के प्रत्येक जिले में आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन की इकाई स्थापित कर उत्तर प्रदेश के नागरिकों के मानवाधिकारों को संरक्षित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा l इस क्रम में डा. दुआ ने तनवीर अहमद सिद्दीकी को आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन की लखनऊ इकाई का प्रभारी नियुक्त किये जाने की घोषणा की l


डा. दुआ ने यूपी में वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनावों में अपने पंजीकृत राजनैतिक दल AIHRA  NATIONAL  PARTY के बैनर तले चुनाव में उतरने की घोषणा की l डा. दुआ ने कहा कि उनके राजनैतिक दल का उद्देश्य सरकार बनाना नहीं अपितु कुछ ऐसे ईमानदार ब्यक्तियों को विधान सभा पंहुचाने का है जो विधान सभा पंहुचकर एक सचेतक के रूप में कार्य कर सच्चे अर्थों में जनता की सेवा कर सकें l


कार्यक्रम में यूपी के वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता ई. संजय शर्मा ने शिरकत की और यूपी में मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में  आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करने का आश्वासन दिया l


आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के प्रमुख शाहिद हुसैन और लखनऊ इकाई के सदस्य जय विजय ने बैंक ऑफ़ बडौदा के अधिकारियों कुमार अभिषेक और प्रदीप श्रीवास्तव के राष्ट्र विरोधी कृत्यों और भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में डा. एम.यू. दुआ का ध्यानाकर्षण कराते हुए इस मामले में आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के माध्यम से पी.आई.एल. दाखिल करने का अनुरोध किया जिस पर दुआ ने प्रकरण के तथ्यों के विधिक परीक्षण के बाद मामले में उचित कार्यवाही करने के आश्वासन दिया l


सूचना का अधिकार कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल और लखनऊ के आरटीआई कार्यकर्ता हरपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्तों द्वारा आयोग परिसर में आरटीआई आवेदकों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला उठाते हुए इस मामले में आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के माध्यम कार्यवाही करने का अनुरोध किया जिस पर दुआ ने प्रकरण में हर संभव सहयोग करने के आश्वासन दिया l


डा. दुआ ने बयाता कि उन्होंने मानवाधिकारों के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने के लिए लखनऊ के समाजसेवियों, जन प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, आरटीआई कार्यकर्ताओ समेत समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता की है और यूपी के सभी नागरिकों के मानवाधिकारों के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करने की योजना भी बनाई है l


प्रेस वार्ता को आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के प्रदेश समन्वयक बृजेश मिश्रा और सदस्य हुसैन अहमद ने भी संबोधित किया lप्रेस वार्ता में नैतिक पार्टी के अध्यक्ष सी. बी. पाण्डेय , गांधियन पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष जी. पी, जायसवाल और गरीब राज पार्टी के कन्हैया लाल बृज के साथ साथ पत्रकार शीबू निगम और सैयद अलीम कादरी भी उपस्थित रहे l

Tags : यूपी,मानवाधिकार, कार्यकर्ता, ई., संजय, शर्मा,आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन,