Sunday 23 March, 2014

जनगणना 2011 के आंकड़े अभी तक प्रकाशित नहीं

http://www.prabhasakshi.com/ShowArticle.aspx?ArticleId=140323-133549-060000

भारत के जनगणना 2011 के आंकड़े अभी तक प्रकाशित नहीं हुए है। सूचना के
अधिकार के तहत यह जनकारी प्राप्त हुई है। सूचना के अधिकार के तहत भारत के
महापंजीयक कार्यालय से चार मार्च 2014 को मिली जानकारी के अनुसार,
''जनगणना 2011 के आंकड़े अभी तक प्रकाशित नहीं हुए हैं।'' आरटीआई के तहत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ''आजादी के बाद भारत की जन गणना के तहत
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को छोड़कर समुदायों, जातिओं, जनजातिओं
आदि के बारे में जानकारी एकत्र करने का कार्य रोक दिया गया था।''

भारत के महापंजीयक ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौरा किन्नर के बारे में
जानकारी देते हुए कहा कि यह समुदाय अनुसूचित जनजाति के तहत आता है और
इनकी संख्या के बारे में ब्यौरा 2001 की जनगणना के आधार पर दिया और कहा
कि 2011 के आंकड़े अभी प्रकाशित नहीं हुए हैं। लखनऊ स्थित आरटीआई
कार्यकर्ता संजय शर्मा ने भारत के महापंजियक से किन्नौरा किन्नरों की
संख्या के बारे में जानकारी मांगी थी।

गौरतलब है कि भारत की 15वीं राष्ट्रीय जनगणना एक मई 2010 को आरंभ हुई थी।
30 अप्रैल 2013 को केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने जनगणना 2011
के अंतिम आंकड़े जारी किये थे। भारत में जनगणना 1872 में शुरू हुई और इस
बार पहली बार बायोमेट्रिक जानकारी एकत्र की गई है।

समयः 13:35

--
- Urvashi Sharma
Contact 9369613513
Right to Information Helpline 8081898081
Helpline Against Corruption 9455553838
http://yaishwaryaj-seva-sansthan.hpage.co.in/

http://upcpri.blogspot.in/

No comments:

Post a Comment