Sunday 7 October, 2012

Balaghat Express : आखिर क्या है हमारे देश का आधिकारिक नाम?

http://www.balaghatexpress.in/newshow.php?nid=388
बालाघाट एक्सप्रेस
Sunday, 7 October
PMG BALAGHAT EXPRESS PADMESH NEWS E_PAPER LOGIN

आखिर क्या है हमारे देश का आधिकारिक नाम?

2012-10-06 13:30:00

प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय से लेकर संस्कृति मंत्रालय को ये
नहीं मालूम कि हमारे देश का आधिकारिक नाम क्या है? इसके अलावा देश के एक
से अधिक आधिकारिक नाम होने की भी किसी को जानकारी नहीं है। इस बारे में
जानकारी इकट्ठा करने की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपी गई
है। दरअसल, एक महिला ने आरटीआई के जरिए इस बारे में जानकारी चाही थी।
इससे केंद्र सरकार मुश्किल में फंस गई है क्योंकि देश के आधिकारिक नाम से
जुड़ी कोई जानकारी उसके पास नहीं है।

लखनऊ की राजाजीपुरम निवासी उर्वशी शर्मा ने 22 अगस्त को प्रधानमंत्री
कार्यालय के केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी को आरटीआई के तहत पत्र भेजा।
इसमें सरकारी कागजात के अनुसार देश के आधिकारिक नाम से जुड़ी जानकारी
मांगी गई थी। उवर्शी चर्चित बाल आरटीआई कार्यकर्ता ऐश्वर्या पाराशर की
मां हैं। उन्होंने आधिकारिक नाम की घोषणा की प्रक्रिया से जुड़े सारे
कागजात और नोटिफिकेशन की प्रमाणित प्रतियां भी मांगी है।

No comments:

Post a Comment