Saturday 13 October, 2012

भारत! इंडिया!… क्या नाम है देश का?

http://www.biharkhojkhabar.com/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%A6%E0%A5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%2587%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2588-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2587

Home » लीक से हटकर »
भारत! इंडिया!… क्या नाम है देश का?

भारत या इंडिया, क्या नाम है हमारे देश का? लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता
उर्वशी शर्मा के इस सवाल ने केंद्र सरकार को मुश्किल में डाल दिया है।
सूचना का अधिकार कानून के अन्तर्गत उर्वशी शर्मा ने पूछा है कि सरकारी
तौर पर भारत का नाम क्या है।

"बच्चे जब मुझसे पूछते हैं कि जब जापान का एक नाम है, चीन का एक नाम है,
तो अपने देश का दो नाम क्यों?'' उर्वशी कहती हैं कि इस प्रश्न ने मूझे
असमंजस में डाल दिया। इसलिए मैनें इस सवाल का अधिकारियों से जवाब पूछा है
ताकि आने वाली पीढ़ी के बीच इस बारे में कोई संदेह न रहे।

उर्वशी बताती हैं कि उनके इस सवाल ने सरकारी दफ्तरों में हलचल मचा दी है,
क्योंकि सरकार के पास फिलहाल इसका कोई जवाब नहीं है? ''हमें सुबूत चाहिए
कि किसने और कब इस देश का नाम भारत या इंडिया रखा? कब ये फैसला लिया
गया?'' उर्वशी बताती हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें जवाब मिला
है जिसमें कहा गया है कि उनके आवेदन को गृह मंत्रालय के पास भेजा गया है।

लेकिन गृह मंत्रालय के पास इस सवाल का जवाब नहीं था इसलिए इसे संस्कृति
विभाग और फिर वहां से राष्ट्रीय अभिलेखागार भेजा गया है जहां उसकी
जानकारी खोजी जा रही है। राष्ट्रीय अभिलेखागार में करीब 300 वर्षों के
सरकारी दस्तावेज जमा हैं। वहां के एक अधिकारी ने उर्वशी को बताया कि वे
इसका जवाब तैयार कर रहे हैं। जवाब सीधे उन्हें भेजा जाएगा।

उर्वशी बताती हैं कि राष्ट्रीय अभिलेखागार के पास याचिका पहुंचे तीन
हफ्ते से ज्यादा हो गए, किन्तु जवाब अब तक नहीं मिला। वे कहती हैं, कि
उन्हें केवल यह जानकारी चाहिए कि भारत का सरकारी नाम भारत है या इंडिया,
क्योंकि सरकारी स्तर पर भी दोनों नाम इस्तेमाल किए जाते हैं।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में लिखा है- 'इंडिया दैट इज भारत' इसका
अर्थ यह हुआ कि इस देश के दो नाम हैं। सरकारी तौर पर 'गवर्नमेंट ऑफ
इंडिया' भी कहते हैं और 'भारत सरकार' भी.।

उर्वशी इस मुद्दे को गंभीरता से लेती है, क्योंकि यह देश की पहचान का
सवाल है। उर्वशी को राष्ट्रीय अभिलेखागार के जवाब का इंतजार है।

बिहार खोज खबर ब्यूरो
Admin | Webmail | Copyright © 2012 All rights reserved. Web Design &
Development : AVIWEB
Site Meter

No comments:

Post a Comment