Saturday 6 October, 2012

www.eveningexpress.org : आखिर क्या है हमारे देश का आधिकारिक नाम ?

http://www.eveningexpress.org/index.php/news/samachar-hat-ke/2204-2012-10-06-09-10-32
आखिर क्या है हमारे देश का आधिकारिक नाम ?

Saturday, 06 October 2012 14:40 Evening Express
लखनऊ 07 अक्टूबर

प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय से लेकर संस्कृति मंत्रालय को यह
नहीं मालूम कि हमारे देश का आधिकारिक नाम क्या है ? इसके अलावा देश के एक
से अधिक आधिकारिक नाम होने की भी किसी को जानकारी नहीं है। इस बारे में
जानकारी इकट्ठा करने की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपी गई
है। दरअसल, एक महिला ने आरटीआई के जरिए इस बारे में जानकारी चाही थी,
जिससे केंद्र सरकार मुश्किल में फंस गई है, क्योंकि देश के आधिकारिक नाम
से जुड़ी कोई जानकारी उसके पास नहीं है।

लखनऊ की राजाजीपुरम निवासी उर्वशी शर्मा ने 22 अगस्त को प्रधानमंत्री
कार्यालय के केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी को आरटीआई के तहत पत्र भेजा,
जिसमें सरकारी कागजात के अनुसार, देश के आधिकारिक नाम से जुड़ी जानकारी
मांगी गई थी।

No comments:

Post a Comment