Friday 27 July, 2012

पुरुषोत्तम शुक्ल, अखिलेश सक्सेना, देवीदत्त पाण्डेय, भुवन चन्द्र पाण्डेय और उर्वशी शर्मा ने भी बुधवार से विधानसभा के समक्ष अनिश्चित कालीन अनशन शुरू किया

http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20120726a_020163007&ileft=226&itop=89&zoomRatio=136&AN=20120726a_020163007

भ्रष्टाचार के िखलाफ जगी अलख
विधानसभा के समक्ष आमरण अनशन शुरू, समर्थन में आगे आए कई संगठनों के कार्यकर्ता
• अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। रिमझिम बरसात के बीच अन्ना समर्थकों ने बुधवार से विधान सभा के
समक्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया। हालांकि इस बार पहले जैसा
जनसमर्थन नहीं दिखा लेकिन इंडिया अगेंस्ट करप्शन के उत्साही कार्यकर्ता
माहौल को देशभक्ति के गीतों से जोशीला बनाए रहे। अन्ना टीम के पांच
कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किए गए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने से पहले
समर्थकों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मौन जुलूस के साथ जीपीओ स्थित गांधी
प्रतिमा से धरना स्थल तक पहुंचे।
मालूम हो कि बुधवार से ही दिल्ली में अन्ना हजारे की अगुवाई में केन्द्र
सरकार में प्रधानमंत्री समेत 15 भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन
अनशन व धरना शुरू हुआ है। समर्थन में ही लखनऊ में भी टीम अन्ना से जुड़े
पांच वरिष्ठ कार्यकर्ता पुरुषोत्तम शुक्ल, अखिलेश सक्सेना, देवीदत्त
पाण्डेय, भुवन चन्द्र पाण्डेय और उर्वशी शर्मा ने भी बुधवार से विधानसभा
के समक्ष अनिश्चित कालीन अनशन शुरू किया। भारत स्वाभिमान दल व आर्ट ऑफ
लिविंग के कार्यकर्ताओं ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर अनशनकारियों को
समर्थन दिया। देर शाम विवि, संबद्ध कॉलेजों के छात्र और विभिन्न व्यापार
मंडलों एवं कर्मचारी यूनियनों से जुड़े लोगों ने भी अनशन स्थल पहुंच कर
मुहिम में पूरा सहयोग देने का वादा किया। अनशन स्थल पर यायावर रंग मंडल
ने प्रस्तुतियां दी। इसमें मुख्य रूप से शामिल थे। ने भ्रष्टाचार विरोधी
गीत व कवि अनिल कुमार वर्मा ने कविताओं का पाठ किया। देर शाम
कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पार्क गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च भी निकाला।
विधानसभा के सामने अन्ना के समर्थन में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे
कार्यकर्ता।
प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली में अन्ना
समर्थकों ने भ्रष्टाचारी मंत्रियों के संबंध में लगाए गए पोस्टर में उनकी
फोटो पर तो कागज चस्पा कर दिया, लेकिन लखनऊ में लगे इन्हीं पोस्टरों पर
प्रणब मुखर्जी की तसवीर साफ देखी जा सकती है।
http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20120726a_020163007&ileft=226&itop=89&zoomRatio=136&AN=20120726a_020163007

No comments:

Post a Comment