Tuesday 3 July, 2012

upwebnews.com:यूपी में आरटीआई बचाने को आन्दोलन

http://www.upwebnews.com/News%20july%2012/news-03072012-rti-urvashi-sharma.htm

यूपी में आरटीआई बचाने को आन्दोलन
News source: U.P.SAMACHAR SEWA
Publised on : 03 July 2012, Time: 22:18

Lucknow लखनऊ, 02 जुलाई। (उप्रससे)। उत्तर प्रदेश में सूचना अधिकार
अधिनियम का अस्तित्व बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संगठन
आगे आ गए हैं। इस अधिनियम को बचाये रखने के लिए कई संशोधनों की जरूरत
महसूस करते हुए आरटीआई कार्यकर्ताओं ने जनजागरण अभियान शुरु करने और एक
दिवसीय सांकेतिक धरना देने की घोषणा की है।

आरटीआई बचाओ अभियान को संचालित करने के लिए शेश्वर्याज सेवा संस्थान की
सचिव उर्वशी शर्मा आगे आई हैं। उन्होंने बताया कि अन्य स्वयंसेवी
संस्थाओं क सहयोग से आगामी 15 जुलाई को विधान भवन के सामने एक दिवसीय
सांकेतिक धरना दिया जाएगा। धऱना पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक
आयोजित किया जाएगा। धरने पर प्रदेश के आरटीआई कार्यकर्ता तथा अन्य
संस्थाओं के प्रतिनिधि बैठेंगे। इसके पहले 9 से 13 जुलाई तक मांग पत्र पर
हस्ताक्षर के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस नौ सूत्री मांग पत्र में आरटीआई
में सुधार के लिए सुझाव सम्मिलित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि धरने के
बाद उक्त ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल को
सौंपा जाएगा।

No comments:

Post a Comment